A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। उचित मूल्य की दुकानों से शक्कर गायब हो गई है। फरवरी के लिए अब तक उचित मूल्य की दुकानों में शक्कर का भंडारण नहीं हो पाया है, जिसके कारण कार्ड धारकों को भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इधर शक्कर की आपूर्ति नहीं होने से नमक भी नहीं मिल पा रहा है। छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा शक्कर और नमक की एक साथ उचित मूल्य की दुकानों में आपूर्ति की जाती है। यही कारण है कि शक्कर के साथ नमक का वितरण भी दुकानों में नहीं हो पा रहा है। इधर इस मामले में नागरिक आपूर्ति निगम की जिला अधिकारी ने कहा कि सोमवार को गोदामों में शक्कर का भंडारण हो गया है। इसके साथ ही उचित मूल्य की दुकानों में दोपहर बाद से आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। मंगलवार से आपूर्ति में और तेजी लाई जाएगी, ताकि जिले के प्रत्येक दुकान में शक्कर का वितरण हो सके।
चावल भी राज्य का दो माह और केंद्र का एक माह का वितरण
राशन दुकानों में दो माह का पावल वितरण से भी हितवाही अप परेशान हो रहे हैं। राज्य सरकार ने फरवरी और मार्च माह का चावल एक साथ वितरण करने का आदेश जारी किया है। इसके तहत ऑनलाइन आवंटन में दो माह का चावल दिखा भी रहा है. लेकिन कैढ़ सरकार का चावल एक माह का ही वितरण हो रहा है। इसके कारण बुकानों में कार्ड धारक को राज्य के कोटे का चावल यो माह का मिल रहा है. लेकिन केंद्र कोटे का चचल एक महीने का ही मिल रहा है। इसके कारण कार्ड धारक को केंद्र कोटे का अमले महीने का चावल मार्च में ही मिलेगा। इस तरह धारक को केंद्र कोटे का चावल लेने के लिए अगले महीने भी दुकान जाना पड़ेगा। इससे कार्ड धारकों की परेशानी कम होने की जगह और बढ़ गई है।
8 दिनों से गायब थी
छत्तीसगढ़ पीडीएस संघ के अध्यक्ष नरेश बाफना ने बताया कि, सशन दुकानों में 8 दिनों से शक्कर नाया थी, जिससे हितग्राहियों को खाली हाथ लौटना पड रहा वा। उन से मंडारण शुरू हुआ है, जिसके बाद वितरण होने लगा है।
गाड़ी आ गई है
आपूर्ति निगम रायपुर के डीएम छत्तीसगढ़ नागरिक हेलेना तिग्गा ने बताया कि, शक्कर की गाड़ी आ गई है। दोपहर बाद से दुकानों में इसकी आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। मंगलवार से आपूर्ति और तेज की जाएगी, ताकि किसी भी दुकान से हितग्राही को खाली हाथ लौटना नहीं पड़े।
