नौशाद अहमद-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रैसारा गांव का एक युवक बीते आठ दिनों से बैग में खाना लेकर थाने और पुलिस के चक्कर लगा रहा है। मामला बेहद अजीब है, जहां भोजन को बैग में लेकर भटकते शख्स रामधारी पंडो का आरोप है कि, 28 जनवरी की शाम उसकी मां पड़ोस में एक न्योता भोज में शामिल हुई थी। रामधारी के नहीं पहुंचने पर उसके लिए भोजन को पैक करके दिया गया, लेकिन रात ज्यादा होने की वजह से उसने भोजन नहीं खाया। 

वहीं जब सुबह देखा तो चावल पूरी तरह से लाल हो गया था। इसके बाद मन में डर का मौहाल सा हो गया,और उसमें जहर होने की आशंका हुई, फिर चावल को लेकर रामधारी पंडो चेंद्रा पुलिस चौकी पहुंचा। बीते आठ दिनों से भोजन को लेकर एसपी कार्यालय तक शिकायत कर भोजन की जांच के लिए भटक रहा है। बताया जा रहा है कि, रामधारी पंडो  वन विभाग के लिए फायर वाचर का काम करता है। फिलहाल पुलिस जांच कराने की बात कह रही है।