मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कालेज की छात्राओं के साथ 'द केरला स्टोरी' मूवी देखी। उन्होंने कहा कि, देश- प्रदेश में धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे मामलों पर रोक लगाने की जरूरत है। 

नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के कालेज (महाविद्यालय) की छात्राओं के संग सूरजपुर पहुंची। जहां उन्होंने छात्राओं संग 'द केरला स्टोरी' मूवी देखी। छात्राओं ने कहा कि, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ मुवी देखकर काफी अपनापन और अच्छा लगा। 

इसको लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मूवी देखने के बाद ऐसा लगा कि देश प्रदेश में धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे मामलों पर रोक लगाने की जरूरत है। इन्ही मामलों के प्रति जागरूकता लाने और बेटियों को सजग करने की जरूरत है। साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियों का एहसास कराने, परिवार के महत्व को समझाने के उद्देश्य से यह मूवी देखी और दिखाई गई।  

छात्राओं ने दिया अपना फीडबैक 
वहीं छात्राओं ने कहा कि इस मूवी से काफी कुछ सीखने को मिला है। इस मुवी से लड़कीयों को परिवार के प्रति जिम्मेदारी का एहसास होता है और किसी के बहकावे में या लालच में न आकर अपने परिवार के प्रति जागरूक रहना सीखाता है। उन्होंने आगे कहा कि, मूवी देखकर लगा कि, किसी के बहकावे में न आकर कैरियर पर ध्यान देना चाहिए।