Logo
सुकमा जिले के केरलापेंदा गांव में 21 वर्षों बाद प्राचीन राम मंदिर में सामूहिक हवन-पूजन हुआ। नक्सल दबाव के कारण बंद पड़े मंदिर को CRPF के सहयोग से दोबारा खोला गया।

सुकमा। जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर, चिंतलनार से लगभग 7 किलोमीटर अंदर बसे ग्राम पंचायत केरलापेंदा का प्राचीन राम मंदिर अब पुनः भक्ति और श्रद्धा का केंद्र बन गया है। करीब 21 वर्षों तक सूना पड़े इस मंदिर में सामूहिक हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई दी। ग्रामीणों के अनुसार, नक्सल दबाव के कारण मंदिर में पूजा-अर्चना बंद कर दी गई थी। मंदिर परिसर में न केवल सन्नाटा छा गया था, बल्कि वहाँ नक्सलियों की बैठकों का दौर भी शुरू हो गया था, जिससे ग्रामवासियों के मन में भय का वातावरण बना रहता था

ग्रामीण बताते हैं कि, मंदिर का निर्माण वर्ष 1978 में किया गया था। राजस्थान से भगवान श्रीराम, लखनलाल (लक्ष्मण) और माता सीता की प्रतिमाएँ लाकर विधिवत स्थापना की गई थी। प्रतिमाओं की मनोहारी छवि आज भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। जैसे ही कोई भक्त मंदिर में प्रवेश करता है, वातावरण स्वतः ही राममय हो उठता है। 521 वर्षों बाद पहली बार सामूहिक एक कुंडीय यज्ञ
पिछले वर्ष केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के सहयोग से मंदिर के द्वार पुनः खोले गए। इसके बाद से धीरे-धीरे पूजा-पाठ प्रारंभ हुआ और अब 21 वर्षों बाद पहली बार सामूहिक एक कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य अधिवक्ता दीपिका शोरी विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने ग्रामवासियों और रामभक्तों के साथ मिलकर यज्ञ में आहुति दी और क्षेत्र में शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि, आस्था को दबाया जा सकता ​​​​​​​है, समाप्त नहीं किया जा सकता। आज केरलापेंदा इसका जीवंत उदाहरण है।4केसरिया और पीले रंग में रंगा केरलापेंदा: रामभक्ति में डूबा धुर नक्सल 
केरलापेंदा में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक सामाजिक जागरण और सामूहिक एकता का प्रतीक बन गया। जब जिले के विभिन्न क्षेत्रों- तोंगपाल, मारेंगा, कूकानार, पाकेला, सुकमा, पोलमपल्ली, दोरनापाल, सौतनार सहित अन्य स्थानों से रामभक्तों की टोलियाँ केसरिया और पीले वस्त्र धारण कर मंदिर पहुँचीं, तो पूरा गांव भक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

नक्सलियों के दबाव में मंदिर के पट कर दिए गए थे बंद 
गाँव की गलियाँ, मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वर्षों से दबी आस्था आज एक साथ फूट पड़ी हो। महिलाएँ मंगलगीत गा रही थीं, युवा ध्वज लेकर चल रहे थे और बुजुर्गों की आँखों में संतोष के आँसू साफ दिखाई दे रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि, एक समय ऐसा था जब नक्सलियों के दबाव में मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे। पुजारी को भगवान राम की पूजा अपने घर पर करनी पड़ती थी। 3अब श्रद्धा और सामूहिक विश्वास का बना केंद्र 
मंदिर परिसर में नक्सल बैठकों के कारण लोग भयभीत रहते थे और सार्वजनिक रूप से धार्मिक आयोजन करना संभव नहीं था। परंतु अब स्थिति बदल रही है। सुरक्षा बलों की सक्रियता और ग्रामीणों के साहस ने माहौल को धीरे-धीरे सामान्य बनाया है। आज वही स्थान, जो कभी भय का प्रतीक था, अब श्रद्धा और सामूहिक विश्वास का केंद्र बन गया है। इस आयोजन में रामदेव नाग, हेमला मुका मांझी, भीमा पिडमेल के मांझी, हेमला जोगा, नुको देवा पेरमा, मड़कम देवा, मुचाकी पोजा पटेल, आयुषी रवा, जगनाथ, संतोष पुराणिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नक्सल बैठकों से वैदिक मंत्रों तक: केरलापेंदा राम मंदिर बना बदलते दौर का प्रतीक
ग्राम पंचायत केरलापेंदा का राम मंदिर अब केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि बदलते सामाजिक और सुरक्षा परिदृश्य का सशक्त प्रतीक बन गया है। लगभग दो दशक पहले जिस मंदिर में पूजा-अर्चना बंद हो गई थी और जहाँ नक्सलियों की बैठकें होती थीं, आज वहीं वैदिक मंत्रों की ध्वनि और हवन की सुगंध फैल रही है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 1978 में निर्मित इस मंदिर ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। आस्था पर लगे नक्सल प्रतिबंध ने लोगों के मन को आहत किया था। धार्मिक स्वतंत्रता पर लगा यह विराम गाँव की सामाजिक संरचना को भी प्रभावित कर गया था। पिछले वर्ष केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के सहयोग से मंदिर को पुनः खोला गया। इसके बाद से नियमित पू​​​​​​​जा-पाठ प्रारंभ हुआ और अब सामूहिक हवन-पूजन के आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति लौट रही है।2इस एक कुंडीय यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग 
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य अधिवक्ता दीपिका शोरी ने अपने संबोधन में कहा कि, जहाँ कभी भय और असुरक्षा का वातावरण था, वहाँ आज श्रद्धा और विश्वास का प्रकाश फैल रहा है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक पुनर्जागरण का संकेत है। 21 वर्षों बाद आयोजित इस एक कुंडीय यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गाँव के बुजुर्गों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और युवाओं ने इसे नई शुरुआत का प्रतीक माना। आज केरलापेंदा का राम मंदिर यह संदेश दे रहा है कि परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, जब समाज एकजुट होता है तो आस्था, संस्कृति और परंपरा पुनः जीवित हो उठती है।

5379487