सुकमा के गादीरास में भाजपा स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया, जहां बुजुर्गों का सम्मान, विचार-विमर्श और संगठन को मजबूत करने का संकल्प प्रमुख रहा।

लीलाधर राठी - सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गादीरास में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई। जहां बुजुर्गों का सम्मान, विचार-विमर्श और संगठन को मजबूत करने का संकल्प प्रमुख रहा।

वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह भदौरिया ने विशेष रूप से सहभागिता की। उन्होंने उपस्थित वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर बुजुर्गों ने भावुक होकर आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसा सम्मान समाज में संस्कार और सद्भाव को बढ़ाता है।

भाजपा की स्थापना और विचारधारा पर चर्चा
वक्ताओं ने भाजपा की स्थापना, सिद्धांत, राष्ट्र की प्रगति में पार्टी की भूमिका और समाजसेवा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने तथा जनसेवा में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति
स्थापना दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जिला पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने उत्साहपूर्वक स्थापना दिवस मनाया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

देश की एकता और विकास का संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को शरबत वितरित किया गया।

विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नागेंद्र सिंह भदौरिया, सोन्या यादव, दुर्जन सेठिया, हड़मा मडकामी, केशा वेट्टी, मंगड़ू यादव, मांगू राम यादव, लखमू यादव, राजकुमार श्रीवाने, फरहान हाशमी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)