Logo
घरेलू गैस केवल घरों में ही उपयोग हो, इस बात को इन्स्योर करने के लिए जिला प्रशासन ने संयुक्त टीम बनाकर निरीक्षण शुरू कर दिया है। 

लीलाधर राठी- सुकमा। जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को सुकमा में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। प्रशासन की संयुक्त टीम ने कुल 15 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम को 10 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग करते हुए पाया गया। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए कुल 28 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है और इस प्रकार की अनियमितताओं पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Sukma Food Dept action

उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना अभियान का उद्देश्य
जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, गैस आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित रखना और नियमों का सख्ती से पालन कराना है। प्रशासन ने सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों से अपील की है कि, वे व्यावसायिक उपयोग के लिए केवल अधिकृत कमर्शियल गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। 

टीम में ये रहे शामिल
इस संयुक्त निरीक्षण दल में सहायक खाद्य अधिकारी जयवर्धन ठाकुर, खाद्य निरीक्षक अरविंद ध्रुव, विजय कुमार, हरिशंकर साहू, कार्यालयीन स्टाफ अश्विनी तिवारी, विश्वरंजन और हेमला मंगडू उपस्थित रहे।

5379487