स्टेट म्यूजियम कॉनक्लेव : 3 दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ के महंत घासीदास स्मारक को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का अवॉर्ड

State Museum Conclave
X
स्टेट म्यूजियम कॉनक्लेव
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 3 दिवसीय स्टेट म्यूजियम कॉनक्लेव का आयोजन किया गया था।  महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का अवॉर्ड मिला। 

रायपुर। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 3 दिवसीय स्टेट म्यूजियम कॉनक्लेव का आयोजन किया गया था। जहां पूरे देश के संग्रहालयों की प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का अवॉर्ड मिला। इस कार्यक्रम को 1 से 3 अगस्त तक संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया था।

Awards
अवार्ड Awards

इस कार्यक्रम में विवेक आचार्य संचालक पुरातत्त्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय रायपुर ने पूरे देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय विषय विशेषज्ञों के समक्ष छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने और सबसे बड़े संग्रहालय का परिचय देते हुए इसकी प्रदर्शनी, संग्रह और इसकी सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों को प्रस्तुत किया। उन्होंने विभाग के नवाचार धरोहर झरोखा योजना की भी जानकारी दी जिसकी सबने सराहना की। उनकी इस प्रस्तुति को पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में बेस्ट प्रेजेंटेशन का अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड विभाग के डॉ. पीसी. पारख उप संचालक और प्रभात कुमार सिंह पुरातत्ववेत्ता ने श्रीमती मुग्धा सिन्हा संयुक्त सचिव भारत सरकार के हाथों प्राप्त किया। इस आयोजन में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया।

छत्तीसगढ़ को मिला प्रथम स्थान

विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय प्रस्तावित युगयुगीन भारत भारत संग्रहालय पर केंद्रित स्टेट म्यूजियम कॉनक्लेव नई दिल्ली में संचालक महोदय ने छत्तीसगढ़ के संग्रहालयों विशेष रूप से महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर को पूरे देश के सामने प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति को पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। सबको बधाई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story