कोरबा में रफ्तार का कहर : भीड़भरी सड़क पर खूनी रफ्तार से दौड़ाई कार, दो की जान ले ली कई घायल, LIVE VIDEO

car accident
X
तेज रफ्तार कार ने कई मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर
कोरबा में तेज रफ्तार वाहन ने दो अलग- अलग बाइक सवार को रौंदा। दर्दनाक हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए है।  

उमेश यादव- कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग इस हादसे में घायल हो गए है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां पर एक तेज रफ्तार वाहन ने दो अलग-अलग बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक मनोज गिरी रामपुर आईटीआई का रहने वाला था। वहीं दूसरा शिव कुमार निहारिका निवासी था। वहीं इस दर्दनाक हादसे में तीन लोग घायल हुए है।

car driver
आरोपी कार चालक

हादसे के बाद लोगों में आक्रोश

यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं हादसे के बाद लोगो मे भारी आक्रोश है। लोगों को जब हादसे के बारे में पता चला तो वे भारी सिविल लाइन थाना पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक को किया गिरफ्तार कर लिया है।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story