A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता सोमनाथ यादव और कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए विष्णु यादव ने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव पर पिछड़ा वर्ग के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए उन पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्हें उन्हें भ्रष्टाचार का दागी चेहरा तक बता दिया। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस ने ऐसे दागदार चेहरे को अपना प्रत्याशी बनाकर भ्रष्टाचार का समर्थन किया है। श्री यादव ने आगे कहा कि आरक्षण को लेकर कांग्रेस की बदनीयती साफ झलकने के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी का मौन पिछड़े वर्ग के प्रति उनकी बेरुखी का परिचायक है।

घोटालों में देवेंद्र यादव की भूमिका संदिग्ध 

भाजपा नेता श्री यादव ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्ववर्ती शासनकाल में हुए घपले-घोटालों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अगर किसी ने सबसे ज्यादा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो उनका सिपहसालार रहा और भ्रष्टाचार के हर मामलों में जिनका सीधा हस्तक्षेप रहा, वह बिलासपुर के कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव ही हैं। चाहे वह दो हजार करोड़ का शराब घोटाला हो, 5000 करोड़ का कोयला घोटाला हो, 508 करोड़ रुपए की महादेव एप की प्रोटेक्शन मनी लेने का मामला हो. इन सारे ही मामलों में देवेंद्र यादव की भूमिका संदिग्ध रही है और अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अपनी गति से चल रही है। 

लोकसभा चुनाव में देवेंद्र यादव की होगी करारी हार 

उन्होंने आगे कहा कि, ऐसे दागदार व्यक्ति को, जिसके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हुए हैं। लोकसभा के लिए अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़वाने से यह आईने की तरह साफ हो जाता है कि, कांग्रेस को भ्रष्टाचार का समर्थन है।  उन्होंने आगे कहा कि, बिलासपुर लोकसभा की जनता ने हमेशा ईमानदार लोगों का साथ दिया है, न्यायप्रिय लोगों का साथ दिया है, ऐसे में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे देवेंद्र यादव की इस चुनाव में करारी हार होगी। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव जनता हित से जुड़े सभी विषयों पर भी चुप्पी साधे बैठे हैं। जब ओबीसी आरक्षण को छीनकर मुसलमानों को आरक्षण दिया जा रहा है, तुष्टीकरण की नीति अपनाई जा रही है। तब भी देवेंद्र यादव ओबीसी वर्ग से होने के बावजूद भी कुछ नहीं कहते। इससे स्पष्ट है कि देवेंद्र यावव को न तो जनता से कोई सरोकार रह गया था और अब पिछड़े वर्ग के हितों से कोई सरोकार है। 

कांग्रेस के घोषणा पत्र में खतरनाक प्रावधान 

श्री यादव ने आगे कहा कि, कांग्रेस शासित राज्यों में ओबीसी का हक छीना जा रहा है. वहीं अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बेहद खतरनाक प्रावधान किए हैं. उसके बावजूद देवेंद्र यादव ने कोई स्टैंड नहीं लिया। ओबीसी वर्ग को न पहले कभी कोई उम्मीद रही है और न अब भी कोई उम्मीद है कि, देवेंद्र यादव कभी ओबीसी हित के लिए खड़े होंगे। वह अपने भ्रष्टाचारी पार्टी और भ्रष्टाचारी नेताओं के निर्देशों से बंधे हैं और वह कभी भी जनहित में कोई निर्णय निजी तौर पर स्वतंत्र रूप से नहीं ले सकते।

सोमनाथ यादव बोले- कांग्रेस ने उड़ाया श्री कृष्ण का मजाक 

सोमनाथ यादव और विष्णु यादव ने कहा कि, जब प्रधानमंत्री मोदी ने मथूरा में समुंद्र के अंदर जाकर श्री कृष्ण की पूजा की। तब कांग्रसियो ने इसका उपहास उड़ाया तब भी देवेंद्र यादव का खून न खौला। जिस बात पर पूरा देश गर्व करता रहा उस पर कांग्रेसी मजाक बना रहे थे और देवेंद्र यादव भ्रष्टाचार में लिप्त होकर मौन थे। जो अपने भगवान का न हुआ वो जनता का क्या होगा?