चांदी के दाम चार लाख के पार जाकर 29 जनवरी को 413700 हो गए। अब 238500 रुपए हो गए हैं। एक ही दिन में दाम 9500 कम हुए हैं। सोमवार को दाम 248000 रुपए थे।

रायपुर। चांदी में नए साल में जिस तरह का दाम को लेकर खेल चल रहा है, वह समझ के बाहर है। कारोबारियों के साथ निवेशक भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर हो क्या रहा है। पहले कभी एमसीएक्स में ऐसा नहीं होता था। रात को 12 बजे भी दाम बहुत कम ज्यादा हो रहे हैं। बीते माह चांदी के दाम चार लाख के पार जाकर 29 जनवरी को 413700 हो गए। इसके बाद 48 घंटों में ही दाम 118000 हजार कम हो गए थे। अब फरवरी में दाम कम होते-होते मंगलवार को 238500 रुपए हो गए। एक ही दिन में दाम 9500 कम हुए हैं। सोमवार को दाम 248000 रुपए थे।

चांदी के दाम 29 जनवरी को बाजार बंद होने पर 4 लाख 13 हजार 700 रुपए थे। इस दाम में 30 जनवरी शाम को छह बजे 71700 रुपए की कमी आ गई और दाम 3 लाख 42000 हो गए। इसके एक घंटे बाद सात बजे जब दाम खुले तो दाम और 11 हजार और कम होकर दाम 3 लाख 31000 रुपए हो गए। आधे घंटे बाद दाम में 9 हजार की तेजी आई और दाम 33900 हो गए। चांदी में ऐसी गिरावट ने उन निवेशकों के सपने को चौपट कर दिया है, जिन्होंने थोक में निवेश कर रखा है। कारोबार भी लड़खड़ा रहा है। 

रात को 84 हजार का झटका
30 जनवरी की रात को 12 बजे चांदी के दाम ने 84 हजार का झटका दे दिया और दाम 255000 हजार हो गए। हालांकि ये दाम ज्यादा समय तक नहीं रहे। इसके बाद पहले दाम तीन लाख और फिर दाम तीन लाख पांच हजार हो गए। 31 जनवरी की सुबह को दाम तीन लाख पांच हजार रहे। ये दाम शाम होते-होते दो लाख 95 हजार हो गए। इस दिन सुबह से लेकर शाम तक दाम दस हजार ही घटे, लेकिन इसके पहले 48 घंटों में दाम एक लाख 18 हजार टूटे। 

19 दिनों का हिसाब किताब
29 जनवरी को दाम 413700 हो गए थे इसके बाद से चांदी के दाम लगातार कम ज्यादा हो रहे हैं। 19 दिनों में इसके दाम 175200 रुपए कम हुए हैं। मंगलवार की सुबह को दाम खुले तो दाम 238500 रुपए हो गए। दो फरवरी सोमवार को बाजार खुलने पर दाम 262300 रुपए थे। इसके बाद दाम बढ़े जरूर लेकिन तीन लाख के पार नहीं गए। चार फरवरी को दाम 294000 रुपए रहे। इसके बाद से दाम कम होते-होते अब दाम ढाई लाख से भी कम हो गए हैं।

सोने के दाम में ज्यादा फेरबदल नहीं
एक तरफ चांदी के दाम बहुत ज्यादा उपर नीचे हो रहे हैं, लेकिन जहां तक सोने का सवाल है तो सोने के दाम में ज्यादा फेरबदल नहीं हो रहा है। 24 कैरेट सोने के दाम दो फरवरी को 154200 रुपए थे जो इस समय 17 फरवरी मंगलवार को 155400 रुपए हैं। सोने के दाम 29 जनवरी को सबसे ज्यादा 187000 हुए थे। इसके बाद से लगातार दाम कम ज्यादा हो रहे हैं।