धरसीवां के पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय में शनिवार को 'प्रतिभा सम्मान एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह' में विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

धरसींवा। छत्तीसगढ़ के धरसीवां के पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय में शनिवार को 'प्रतिभा सम्मान एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

समारोह के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश और प्रदेश के भविष्य की असली नींव है। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है। युवा शक्ति किसी भी देश और समाज की रीढ़ होती है जो देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं।

सम्मानित होने वाले विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने आगे कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। आज सम्मानित होने वाले विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। अगर आज किसी को पुरस्कार नहीं मिला है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आज की असफलता कल की बड़ी जीत की पहली सीढ़ी हो सकती है। शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनना और अपनी संस्कृति व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना भी है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन ही सबसे बड़ी शक्ति है। अपना लक्ष्य ऊंचा रखें और उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करें। आप सभी विद्यार्थियों को 'सफल एवं सुखद भविष्य' की ढेर सारी शुभकामनाएं।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित 
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, सविता चंद्राकर,गोविंद साहू, शकुंतला ढीलेन्द्र सेन, दिनेश खूटे,रुखमणी सिवारें, पुष्पा बंजारे, सहित महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।