A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

नौशाद अहमद/सूरजपुर- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में न्यूज़ कवरेज के बीच एसडीएम ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी की और उसे डंडे से मारा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, एसडीएम के खिलाफ पत्रकारों और लोगों का गुस्सा फूट गया है। इसका विरोध करते हुए यह सभी लोग कोतवाली के बाहर नारे लगाते हुए और प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए हैं। 

दरअसल, सूरजपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने लोकनिर्माण विभाग में हुए अनिमितताओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के लिए प्रशासन को आवेदन देकर सूचित किया था। जिसके बाद सूरजपुर एसडीएम जगरनाथ वर्मा ने उन कार्यकर्ताओं को थाने में बुलाकर मारपीट की थी। इसी दौरान पत्रकार अनवर खान वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने इस घटना क्रम को अपने फोन में कैद करना शुरू किया तो एसडीएम साहब ने पत्रकार पर ही हमला बोल दिया। 

मीडियाकर्मी समेत आम नागरिक थाने पहुंचे 

मारपीट के बाद पत्रकार को कई जगह चोट आई है। साथ ही उनका मोबाइल भी ले लिया गया है। जिसमें सारे वीडियो कैद हैं। जैसे ही यह बात फैली वैसे ही मीडियाकर्मी समेत आमनागरिक थाने पहुंचे और आक्रोशित लोगों ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

कोतवाली परिसर छावनी में तब्दील

इस मामले को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक मोके पर पहुंचे और उचित कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद किसी तरह लोगों का प्रदर्शन खत्म करवाया है। इस दौरान पूरा कोतवाली परिसर छावनी में तब्दील होता हुआ दिखाई दिया है। प्रदर्शन में कांग्रेस समेत बाकी पार्टी के लोग भी शामिल रहे और उन्होंने कहा कि, अगर प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है तो उग्र आंदोलन करेंगे।