शराब घोटाले में जांच का दायरा बढ़ा : ACB-EOW ने अनवर ढेबर के कई दूसरे ठिकानों पर भी मारा छापा

ACB-EOW raided many other places of Anwar Dhebar
X
ACB-EOW ने अनवर ढेबर के कई दूसरे ठिकानों पर भी मारा छापा
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित घोटालों की आज कोर्ट में सुनवाई होगी। शराब घोटाले में ACB-EOW ने अनवर ढेबर सहित रिश्तेदारों के घर पर भी छापा मारा। कोल घोटाले में भी सौम्या की जमानत पर सुनवाई होगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बड़े और बहुचर्चित घोटालों में शामिल हाई प्रोफाईल आरोपियों की आज जिला न्यायालय में पेशी है। शराब घोटाले केस में ACB/EOW ने कल ही पूर्व विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। वहीं 4 अप्रैल से हिरासत में रखे गए अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की रिमांड भी आज 12 अप्रैल को खत्म हो रही है। इस मामले में आज तीनों आरोपियों को एक साथ अदालत में पेश किया गया। वहीं आज ही कोल घोटाले केस में सौम्या चौरसिया के जमानत पर भी सुनवाई हो सकती है।

इस केस में अपन पक्ष रखते हुए रिमांड की तारीख बढ़ाने ईओडब्ल्यू की टीम अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और अरुण पति त्रिपाठी को लेकर कोर्ट पहुंच चुकी है। तीनो आरोपियों को ईओडब्लू ने न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी की कोर्ट में पेश किया है। इस मामले में आरोपी और ACB/EOW दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएगी।

ACB/EOW की छापेमार कार्रवाई

ACB/EOW ने शराब घोटाले केस में शुक्रवार को जांच का दायरा बढ़ाते हुए अनवर ढेबर के अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा है। EOW की टीम अनवर ढेबर के साथ ही उससे जुड़े लोगो के ठिकानों पर भी पहुँच रही है। आज ACB/EOW ने होटल वेनिंगटन कोर्ट, पेंशनबाड़ा स्थित घर समेत चार ठिकानों पर भी छापेमार कार्रवाई की है। इस मौके पर ईओडब्ल्यू के अधिकारी बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के साथ मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story