haribhoomi hindi news
सारंगढ़ के झाल गांव में घरेलू विवाद के दौरान पड़ोसी ने पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया, जिसमें तीन की मौत और दो गंभीर घायल हुए। आरोपी फरार, पुलिस की जांच जारी।

देवराज दीपक - सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ के डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव में देर रात घरेलू विवाद के बीच एक पड़ोसी द्वारा पांच लोगों पर हमला किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना घरेलू विवाद के चलते हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पड़ोसी ने अचानक हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

sarangarh murder

आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए SP आञ्जनेय वार्ष्णेय, और ASP निमिषा पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गांव को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

sarangarh murder case

गांव में दहशत और शोक का माहौल
झाल गांव में वारदात के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण है। तीन सदस्यों की मौत और एक मासूम बच्चे की भी जान गई, वहीं दो लोग अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और प्रशासन से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

7