haribhoomi hindi news
दो बाइक सवार ओम ज्वेलर्स में सोने-चांदी के ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। CCTV फुटेज के आधार पर की जांच की जा रही है।

अमित गुप्ता/रायगढ़- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो बाइक सवार ओम ज्वेलर्स में सोने-चांदी के ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। दरअसल, संचालक ने दुकान बंद करने के बाद स्टाफ को ज्वेलरी लेकर घर में रखने के लिए कहा था। इसी बीच दूकान से कुछ दुरी पर बैठे लुटेरों ने ज्वेलरी लूट ली। यह पूरा घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। 

बता दें, बैग में रखे सोने और चांदी के आभूषण को लेकर दो बाइक सवार ने फरार हो गए हैं। इस मामले सूचना मिलते ही एसपी दिव्यांग पटेल, टीआई और साइबर की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद CCTV फुटेज के आधार पर की जांच कर नाकाबंदी की गई है। 
 

7