A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
प्रेम सोमवंशी- कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मूर्ति अनावरण से नाराज़ महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। महिला समूह की महिलाओं ने चन्दा इकठ्ठा कर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का निर्माण कराया था। वहीं गांव के सरपंच ने उनकी अनुपस्थिति में विधायक से मूर्ति अनावरण करा दिया। जिससे नाराज महिलाओं ने विधायक और सरपंच के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया।
दरअसल, तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनियारी में ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन कार्यक्रम था। इस दौरान गांव के सरपंच जितेंद्र राज ने विधायक के हाथों छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण किया गया। जिससे नाराज महिलाओं ने चक्का जाम कर दिया। मूर्ति का निर्माण समूह की महिलाओं ने आपस में चंदा करके कराया था।
जमकर की नारेबाजी
मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में समूह की महिलाओं को भी शामिल होना था। लेकिन मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में उनको शामिल नहीं किया गया। जिसके कारण महिलाओं का गुस्सा फूट गया। इस दौरान विधायक धर्मजीत सिंह व स्थानीय सरपंच जितेंद्र राज के खिलाफ महिलाओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
इसे भी पढ़ें....चिरमिरी शहर में दिखी बाघिन : गलियों में घूमती दिखी, लोगों में दहशत
2 घंटे तक रहा सड़क जाम
महिलाओं ने विधायक और सरपंच से माफ़ी की मांग की है। साथ ही मूर्ति और इस कार्यक्रम में हुए खर्च की भरपाई करने की भी मांग की है। चक्काजाम की वजह से करीब 2 घंटे तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अफसरों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। इधर पुलिस ने चक्का जाम करने वालों के ऊपर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
