रेवेन्यू अफसर ने ली रिश्वत : घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

revenue officer arrested
X
गिरफ्तार रेवेन्यू अफसर
गौरेला नगरपालिका का राजस्व कर्मचारी 8000 रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

पेंड्रा। गौरेला नगरपालिका का राजस्व कर्मचारी 8000 रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने राजस्व बाबू अरविंद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। एन्टी करप्शन ब्यूरो ने कार्यवाही की।

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्व बाबू अरविंद गुप्ता नए मकान को निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए पैसों की मांग कर रहा था। उसने बेलगहना निवासी शिकायतकर्ता एडवोकेट रवि गुप्ता से उनके समता नगर में भवन निर्माण की अनुमति के लिए आठ हजार की घूस मांगी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story