रेणुका नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव : अटकलों को खारिज करते हुए कहा- 5 साल तक करुंगी जनता की सेवा

Former Union Minister of State and Bharatpur-Sonhat MLA Renuka Singh will not contest Lok Sabha elec
X
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने लोकसभा चुनाव चुनाव लड़ने की अटकलों को ख़ारिज कर दिया है।

रविकांत सिंह राजपूत-मनेन्द्रगढ़। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने फिर से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है। रेणुका सिंह ने कहा है कि, वो भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता के सेवा के लिए आई हैं और यहां पूरे 5 साल रहकर भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगी।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव..@renukasinghbjp #chhattisgarh @BJP4CGState pic.twitter.com/lwwgoqTxaR
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 27, 2024

विधायक रेणुका सिंह ने आगे कहा कि, मैं अपने कार्यो से अपनी शब्दशैली से यहां की जनता को इतना मजबूर कर दूंगी कि, वो दोबारा मुझे चुनें। पूर्व विधायक गुलाब कमरो द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए बयान को लेकर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, चुनाव के दौरान यहां से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो मुझे लेकर गाना गाते थे कि, तुम तो ठहरे परदेशी... साथ क्या निभाओगे... चुनाव तारीख के बाद दिल्ली चले जाओगे... इस पर मैं अब कहूंगी कि, मैं यहां से कहीं जाने वाली नही। मैं परदेशी नहीं... यहां की बेटी हूं और इस क्षेत्र के लोगों की सेवा करूंगी, वह भी पूरे 5 साल।

गुलाब कमरो को हराकर बनीं विधायक

आपको बता दें कि, रेणुका सिंह सरगुजा लोकसभा सांसद थी और मोदी सरकार में प्रदेश से इकलौती केंद्रीय राज्यमंत्री थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रेणुका सिंह को कोरबा लोकसभा अंतर्गत आने वाले भरतपुर सोनहत विधानसभा से मैदान में उतारा था। रेणुका सिंह ने यहां से कांग्रेस के विधायक रहे गुलाब कमरो को पराजित कर चुनाव जीता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story