Logo
जगदलपुर में बस्तर पंडुम का भव्य समापन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुबह 11:00 बजे के बाद शामिल होंगे।

जीवानंद हलधर- जगदलपुर। बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोककला का भव्य उत्सव ‘बस्तर पंडुम’ का सोमवार को समापन होगा। इस खास मौके पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह स्वयं जगदलपुर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे और बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को नज़दीक से देखेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुबह करीब 11:00 बजे के बाद जगदलपुर पहुंचेंगे। वे लाल बाघ मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न जनजातियों की कला, संस्कृति और परंपराओं का अवलोकन करेंगे।

2 बजे गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के लिए होंगे रवाना
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन स्थल से लेकर शहर भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह नक्सलवाद के मुद्दे पर भी अपनी बात रख सकते हैं, जिससे बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ की सियासत में अहम संदेश जाने की संभावना है। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

पूरी दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा
गृह मंत्री अमित शाह बस्तर आगमन केवल औपचारिक दौरा नहीं बल्कि आदिवासी संस्कृति को देश के शीर्ष मंच से मान्यता देने का संदेश है। बस्तर पांडुम केवल उत्सव ही नहीं बल्कि लोकनृत्य लोकसंगीत पारंपरिक वेशभूषा आदिवासी रीतिरिवाज और प्रकृति से जुड़े जीवन दर्शन का जीवंत दस्तावेज है। यह मंच बस्तर की आत्मा को नई पीढ़ी ओर पूरी दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। वहीं राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे बस्तर में जबरदस्त उत्साह है। 

5379487