बागी नेताओं पर गिरी गाज : भाजपा ने 22 प्रत्याशियों को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित 

bjp
X
भाजपा ने अपने 22 बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित
जांजगीर चांपा में भाजपा से अलग होकर नगरीय निकाय चुनाव लड़ने वाले बागी प्रत्याशियों को पार्टी निष्कासित कर दिया गया है। मंगलवार को 9 नेताओं को भी दिखाया गया था बाहर का रास्ता।

मुकेश बैस- जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में निर्दलीय लड़ने वाले बागी भाजपा प्रत्याशियों को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्रवाई करते हुए 22 बागी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए किया निष्कासित कर दिया है। पार्टी से बगावत कर पार्षद के लिए 19 और अध्यक्ष के लिए 3 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

undefined

नगर पालिका अकलतरा के आलावा नगर पंचायत नवागढ़ और पामगढ़ में 1-1 बागी प्रत्याशी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। जिस पर बीजेपी संगठन ने चुनाव के पहले बड़ी कार्रवाई की है।

undefined

बलरामपुर के 9 नेताओं को किया गया निष्कासित

वहीं मंगलवार को बलरामपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशियों को बड़ा झटका लगा। बागी होकर नगरीय निकाय चुनाव लड़ने वाले नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पार्टी से बागी हुए 1 नगर पालिका अध्यक्ष और 8 पार्षद के पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 9 नेताओं को 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story