राजनांदगांव। रामनवमी पावन के अवसर पर पुलिस द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से माँ बम्लेश्वरी मंदिर में आरती एवं अर्चना की गई। इस अवसर पर पुलिस बैंड के द्वारा भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया गया, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं श्रद्धा का संचार हुआ। साथ ही, नवरात्रि ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल ने माँ के श्रीचरणों में उपस्थित होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
नवरात्रि के दौरान राजनांदगांव पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित कराया गया, जिसकी व्यापक सराहना प्राप्त हुई इसके लिए राजनंदगांव पुलिस आभारी है। किसी भी पदयात्री के साथ शून्य दुर्घटना साथ ही डोंगरगढ़ मेला व्यवस्था ज़ीरो क्रिमिनल इंसिडेंट के साथ समाप्त हुईं।
पुलिस ने भविष्य में ऐसे ही काम करने की कही बात
राजनांदगांव पुलिस भविष्य में भी जनसेवा, सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजनों के सुचारु संचालन हेतु इसी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।