डोंगरगांव में साहू समाज द्वारा जिला स्तरीय मां कर्मा जयंती समारोह और सामूहिक आदर्श विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

अक्षय साहू- राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के डोंगरगांव में साहू समाज द्वारा जिला स्तरीय मां कर्मा जयंती समारोह और सामूहिक आदर्श विवाह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह सामाजिक हिंदू रीति-रिवाज और गायत्री मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा माता की पूजा-अर्चना और महाआरती से हुई। 

वहीं दुल्हनों को तेल-हल्दी लगाने का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हजारों की संख्या में बराती शामिल हुए। बारात मटिया वार्ड की गलियों में नाचते-गाते, गाजे-बाजे के साथ घूमी। जगह-जगह बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। बारात मां कर्मा भवन पहुंचने के बाद वर-वधुओं ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। पंडित जी द्वारा गायत्री मंत्रोच्चार के साथ सभी 6 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

 विवाहित जोड़े  के नाम 

1. महेश साहू (परसाडीह, सिंबदी, बालोद) - नीलकुमारी साहू  
2. भीषण साहू (सरोरा, बिरगांव, रायपुर) - प्रिया साहू  
3. लक्ष्मीनारायण साहू (गिधवा, भटगुना) - लता साहू  
4. विजय साहू (सिंघोला, मोखली) - नोशिल साहू  
5. विवेक साहू (बगरूटोला, बरसनटोला) - पायल साहू  
6. लिकेश साहू (जेवरतला, मोखला) - अंजनी साहू  

सभी जोड़ों को साहू समाज की ओर से विवाह प्रमाण पत्र, नगद राशि और पंचरत्न सामग्री प्रदान की गई। उपस्थित जनों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र साहू  और उनकी धर्मपत्नी धनेश्वरी साहू ने कन्यादान किया।

मां कर्मा के बताए मार्ग पर चलकर समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए
सांसद संतोष पांडे ने कहा कि,  मां कर्मा के बताए मार्ग पर चलकर समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। साहू समाज द्वारा आयोजित यह सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि साहू समाज ने छत्तीसगढ़ में सबसे पहले आदर्श विवाह की परंपरा शुरू की और सामाजिक एकता, समरसता तथा अनुशासन के साथ गरीबों की मदद करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू और छत्तीसगढ़ साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र साहू सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

ये लोग रहे मौजूद 
इस कार्यक्रम में बतौर प्रमुखअथिति सांसद संतोष पांडे, डॉ. नरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ साहू संघ, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, कोमल सिंह राजपूत, जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का समाज की ओर से शाल, श्रीफल एवं गमछा देकर सम्मान किया गया।

सामाजिक बंधुओं का रहा विशेष योगदान 
जिला साहू संघ के महामंत्री नीलमणि साहू एवं हिमाचल साहू ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, माधव साहू, शिवराम साहू, सुरेंद्र साहू, पार्षद डीकेश साहू, कोमल साहू, पुरुषोत्तम साहू, नोबेल साहू, यशवंत साहू, जगमोहन साहू, पूनम साहू, डेरहीन साहू, एलन साहू, लोकेश्वरी साहू, शीतल साहू, चित्ररेखा साहू, सुनीता साहू, नेहा साहू, कुलेश्वरी साहू, सुमन, मंजू, भुनेश्वरी सहित साहू समाज के समस्त सामाजिक बंधुओं का सराहनीय योगदान रहा।