सम्मान : सर्व समाज समन्वय महासभा ने वकील देव नारायण सिन्हा को विधि रत्न से किया सम्मानित

Members of Sarva Samaj Samanvay Mahasabha honoring lawyer Dev Narayan Sinha
X
वकील देव नारायण सिन्हा को सम्मानित करते सर्व समाज समन्वय महासभा के सदस्य
राजिम में सर्व समाज समन्वय महासभा द्वारा अधिवक्ता देव नारायण सिन्हा को विधि रत्न से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सर्व समाज समन्वय महासभा द्वारा दिया गया।

श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम में सर्व समाज समन्वय महासभा द्वारा अधिवक्ता देव नारायण सिन्हा को विधि रत्न से सम्मानित किया गया। वे विधिक सेवा कार्य और सार्वजनिक जीवन में रहते हुए क्षेत्र में जनमानस में न्यायिक प्रक्रिया को सरल, सुगम, सुलभ उपलब्ध कराने में समाज के पीड़ितों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। इसी योगदान को देखते हुए सिविल लाइन रायपुर में सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा विधि रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्याय मूर्ति अनिल शर्मा सेवानिवृत्त न्यायाधीश, विशिष्ट अतिथि डॉ.नेहा गुप्ता लोक अदालत सदस्य दुर्ग संभाग, रूपनारायण सिन्हा, सच्चिदानंद उपासने, अधिवक्ता संघ रायपुर अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी, किशोर ताम्रकार, डॉ उदयभान सिंह चौहान उपस्थित थे। सामाजिक संस्था सर्वसमाज समन्वय महासभा ने सामाजिक जीवन में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें विधि के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले अधिवक्ताओं का विधि रत्न से सम्मान भी किया गया। आयोजक मंडल के प्रमुख सदस्य योगाचार्य डॉ सीएल सोनवानी थे।

अधिवक्ता समाज के अभिन्न अंग- मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपनारायण सिन्हा ने कहा कि, अधिवक्ता समाज के अभिन्न अंग हैं, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का कार्य करते है। अधिवक्ताओं का सामाजिक जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। अधिवक्ता के बिना न्याय व्यवस्था का सुचारु रूप से संचालन नहीं किया जा सकता।

न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि विधि सलाहकार नेहा गुप्ता ने कहा कि हम सभी को मिलकर न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है। सबको सरल और सुलभ रूप से न्याय कैसे मिले इस पर काम करने की आवश्यकता है।

सबको न्याय दिलाने का कार्य करते हैं अधिवक्ता

स्वागत भाषण देते हुए सर्व समाज समन्वय महासभा के प्रमुख डॉ उदयभान सिंह चौहान ने कहा कि, हमारी संस्था समाज के हर वर्ग को जोड़ने और उनके बीच समन्वय करने का काम कर रही है। सबको न्याय दिलाने का कार्य अधिवक्ता करते है उनका स्वागत और सम्मान हमारा कर्तव्य है।

अधिवक्ताओं का जीवन कठिनाइयों से भरा

कार्यक्रम के मुख्यवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि अधिवक्ताओं के सामाजिक और पारिवारिक जीवन बहुत ही कठिनाइयों भरा होता है। पीड़ितों को न्याय दिलाना, लोगों की समस्याओं को दूर करना और लोगों को मुसीबत से बचाने का काम अधिवक्ता करते है।

पक्षकार के लिए मेहनत करता है अधिवक्ता

जिला अधिवक्ता संघ रायपुर के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता अपने पक्षकार के लिए मेहनत करता है और माननीय न्यायालय न्याय करता है। अधिवक्ता सम्मान के लिए काम नहीं करता लोगों को न्याय कैसे मिले उसके लिए काम करता है।

शॉल और प्रमाण पत्र के साथ किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में आयोजक मंडल सदस्य के रुप में डॉ सत्यजीत साहू, डॉ. सी.एल.सोनवानी, केपी निषाद अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लोक हितकारी संघ, आदित्य टंडन, छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्था, देवनारायण सिन्हा, उमाकांत मिश्रा, विश्ववंदनी पांडे, भगवानू नायक, आशीष तांडी, सुषमा पटनायक, कार्यक्रम में लगभग 60 अधिवक्ताओं को मेडल, प्रमाण पत्र और वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये भी हुए सम्मानित

जिसमें प्रमुख से जिला अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष अधिवक्ता किशोर ताम्रकार, केपी निषाद, भगवानू नायक, उमाकांत मिश्रा, विश्व वंदनी पांडे, देवनारायण सिन्हा, स्मिता पांडे, शोभा सोनी, उर्वशी घोष, शिल्पी प्रधान, विनोद श्रॉफ, कृष्णा मेश्राम, अंकुरदीप, विवेक तनवानी, सुनील सेन, दाऊलाल साहू, सीएल मारकंडे, श्रद्धा जांगड़े, तापस घोष, देवेश शर्मा, पारस नायक सम्मानित हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ सत्यजीत साहू ने किया। आभार प्रदर्शन अधिवक्ता भगवानू नायक ने किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story