Logo
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले घंटों में कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है।

राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां सुबह के समय धुंध रहने की संभावना जताई गई है। दिन में मौसम अपेक्षाकृत गर्म रह सकता है। रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 38°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है।

गर्मी का असर अधिक
प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान की स्थिति देखें तो बिलासपुर में सबसे अधिक 39.6°C तापमान दर्ज किया गया है, जिससे वहां गर्मी का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। वहीं अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम तापमान 14.4°C दर्ज किया गया, जिससे वहां सुबह और रात के समय ठंडक बनी हुई है।

हो सकती है हलकी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही मिलाजुला रुख बना रह सकता है, जहां कुछ क्षेत्रों में गर्मी के साथ-साथ बादल और हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।
 

7