रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार हवा में उछलकर डिवाइडर के ऊपर ही फंस गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को बुलाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार युवक तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे। इसी बीच अचानक बैलेंस बिगड़ने से कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। हादसे के बाद युवक कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसी बीच कुछ राहगीरों ने युवकों का और कार का वीडियो बना लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहे पांच युवक
पुलिस अधिकारी नया रायपुर में गाड़ी पलटने की सूचना नहीं आने की बात कर रहे है। वायरल वीडियो के अनुसार युवक स्कोडा गाड़ी में सवार थे। जिसका नंबर सीजी 04 एचवाई 8721 बताया गया है। वायरल वीडियो में पांच से ज्यादा युवक दिख रहे है। ये युवक गाड़ी छोड़कर जाने की बात बोल रहे है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)