रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गर्मी की वजह से जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया, मगर स्कूल प्रबंधन का मूड नहीं बदल पाया। शहीद संजय यादव स्मृति शासकीय स्कूल में छोटे बच्चों के साथ शिक्षक गेट पर लगा ताला खुलन का इंतजार करते रहे।
जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश का पालन कई स्कूलों में अभी भी नहीं हो रहा है, तेज गर्मी के बीच स्कूलों की पढ़ाई से बच्चे परेशान भी हो रहे हैं। रायपुर जिले में गर्मी अपना असर दिखा रही है और दिन चढ़ने के साथ तेज धूप स्वास्थ्य पर विपरीत असर भी डालने लगी है।
किसी भी स्कूल से नहीं हो रहा इसका पालन
गर्मी को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश जारी किया गया है। इसमें एक पाली में लगने वाली तमाम शासकीय और निजी स्कूलों को सुबह साढ़े सात से साढ़े 11 के बीच संचालित करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश तो जारी कर दिया गया। मगर निजी ही नहीं कई शासकीय स्कूल भी इसका पालन नहीं हो रहा है।
निजी स्कूल 1 अप्रैल से खुल जाएंगे
तेज गर्मी में बच्चों को स्कूल तक लाने ले जाने में परिजन और दिनभर कक्षाओं में बैठकर बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। परीक्षा पूर्ण होने के बाद शा. स्कूलों में शिक्षण सत्र की शुरुआत जुलाई से होगी, मगर निजी स्कूल 1 अप्रैल से खुल जाएंगे और 20 से 25 दिन लगने वाली कक्षाओं में बच्चे परेशान होते रहेंगे। आज स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का नजारा सरकारी स्कूल छत्तीसगढ़ नगर में देखने को मिला। ताला नहीं खुलने की वजह से छोटे बच्चों के साथ महिला शिक्षकों को भी काफी देर तक बाहर इंतजार करना पड़ा।









