राजधानी में एक बार फिर चाकूबाजी : बदमाश ने एक युवक पर चाकू से किया हमला, देखिए सीसीटीवी वीडियो

CCTV video,  Raipur stabbing, Chhattisgarh News In Hindi, Bhanpuri,  Khamtarai polic
X
Raipur stabbing
रायपुर के भनपुरी स्थित रामेश्वर नगर में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश अरविंद वर्मा ने संजय चंद्राकर पर चाकू से हमला कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। 

मोहम्मद हसन - रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां हिस्ट्रीशीटर बदमाश अरविंद वर्मा ने संजय चंद्राकर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना भनपुरी स्थित रामेश्वर नगर की है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार को संजय चंद्राकर अपने घर जा रहा था तभी हिस्ट्रीशीटर बदमाश अरविंद वर्मा उससे विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि, अरविंद वर्मा ने संजय चंद्राकर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे आंख और हाथ में आई गंभीर चोट आई है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अरविंद और दीपक वर्मा ने संजय की हत्या की साजिश

वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास में लगे सीसीटीवी चेक किया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें आप देख सकते है कि, हमले के दौरान हो-हल्ला सुनकर एक घर की महिलाएं दौड़कर बाहर आई। उन्होंने बीच बचाव करके बदमाश को रोका। जिससे कि पीड़ित की जान बच पाई।। बताया जा रहा है कि, अरविंद वर्मा ने पुरानी रंजिश के घटना को अंजाम दिया। बदमाश अरविंद वर्मा के ऊपर पूर्व में हत्या के कोशिश करने सहित दर्जन भर अपराध दर्ज है। परिजनों ने आरोप लगाया हैं कि, अरविंद और दीपक वर्मा ने संजय की हत्या की साजिश रची थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story