रोड जाम कर बर्थडे मनाना पड़ा महंगा : पुलिस ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार 

रायपुर में बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन मनाना युवा कांग्रेस के नेताओं को महंगा पड़ गया। सड़क जाम करने के मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Updated On 2025-02-17 20:53:00 IST
रोड जाम कर मना रहे थे बर्थडे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन मनाना युवा कांग्रेस के नेताओं को महंगा पड़ गया। इन सभी ने नियमों की अनदेखी करते हुए बीच सड़क पर केक काटा था। जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस मामले डीडी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी जानकारी के अनुसार, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत अन्य नेता बीती रात रायपुर के सुंदर नगर चौके के पास बीच सड़क पर केक काटकर बर्थडे मना रहे थे। आरोपियों ने सड़क जाम कर आतिशबाजी कर रहे थे और केक काट रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

सीएसपी ने दी मामले की जानकारी 

इस मामले को लेकर सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन ने कहा कि सड़क पर जन्मदिन मना रहे लोगों के खिलाफ मुख्य मार्ग को बाधित करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। 

Similar News

एकलव्य विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों ने दी दबिश: अपर कलेक्टर को बच्चों ने बताया अपना दर्द, कार्रवाई की मांग

लामनी बर्ड पार्क में पहुंच रहे नए मेहमान: बुद्धिमान ब्लू गोल्ड मकाऊ और नकल करने में माहिर अफ्रीकन ग्रे पैरट्स

धर्मांतरण से परेशान ग्रामीण पहुंचे थाने: बोले- पुलिस प्रशासन ध्यान दे, वरना हम लोग बरतेंगे सख्ती