राधिका खेड़ा ने ली प्रेस कान्फ्रेंस : बोलीं- कांग्रेस में महिलाओं को नहीं मिलता न्याय, कानून व्यवस्था पर उनको बोलने का हक नहीं 

BJP leader Radhika Khera
X
भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा
भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा सोमवार को राजधानी रायपुर पहुंची। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का जिक्र करते हुए जमकर निशाना साधा।

रायपुर। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई राधिका खेड़ा सोमवार को राजधानी रायपुर पहुंची। जहां उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस के राजीव भवन में उनके साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का जिक्र करते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने राजीव भवन में अपने साथ हुई अभद्रता का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर न्याय ना देने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस भवन में अपने साथ हुई अभद्रता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने मेरे साथ बदतमीजी की थी। महिलाओं से कांग्रेस कार्यालय में अभद्रता की जाती रही है। कांग्रेस सरकार में तो गुंडों को बचाया जाता था। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस घर की महिला को न्याय नहीं दे सकती। इनको प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। राहुल गांधी महिलाओं के हक में आवाज उठाने से डरते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल न्याय दिलाना छोड़ कका से कंस बन गए। अपने घर वाले कंस बन जाए तो महिला को दुर्गा बनना पड़ता है। कांग्रेस भवन में CCTV कैमरे तक नहीं है।

इसे भी पढ़ें... नगरीय प्रशासन विभाग में तबादले : 147 अभियंता भेजे गए इधर से उधर

कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में महिलाओं को पीटा जाता है

भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने कहा कि, राहुल गांधी विदेश जाकर महिलाओं के हितों की बड़ी- बड़ी बात करते हैं। मगर अपनी ही पार्टी की महिलाओं को न्याय नहीं दिला पाते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में महिलाओं को पीटा जाता है। राहुल जी से पूछना चाहती हूं कि, महिलाओं के लिए बड़ी- बड़ी बातें करने से पहले वो सोचते क्यों नहीं हैं? अपनी पार्टी की महिलाओं से कहते हैं, न्याय मत मांगो और चुप रहो।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story