A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये गिरोह नकली नोटों की छपाई और धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। गिरोह के द्वारा रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठने की शिकायत लगातार मिल रही थी। ये गिरोह पंडरी में पैन इंडिया जॉब कन्सलटेंसी के नाम से फर्जी ऑफिस खोलकर लोगों से ठगी कर रहा था। जिसके बाद पुलिस पहुंची तो कार्यालय बंद मिला। फिर कार्यालय को खोलवाकर ऑफिस के अंदर रखे लैपटाप को जप्त किया गया। जिसमें गिरोह के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली। इसका एक और ब्रांच अशोका रतन रायपुर में स्थित होने की मिली। जहां पुलिस टीम द्वारा अशोका रतन स्थित कार्यालय में दबिश दी गई।
दो जगहों पर संचालित थी फर्जी जॉब कन्सलटेंसी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, ये लोग एक राय हो कर जॉब कन्सलटेंसी जॉब पेन इंडिया कंपनी पंडरी एवं अशोका रतन, अनुपम नगर रायपुर में खोलकर लोगो को जॉब दिलाने हेतु रजिस्ट्रेशन कर, रजिस्ट्रेशन फीस लेते थे। अभ्यर्थियों को इन्टरव्यू में फेल कर कैंडिडेट्स को पास कराने के नाम पर उनसे पैसे लेते थे। जिसके बाद ये स्पाईस जेट कंपनी के नाम से अपाइटमेंट लेटर भेजते थे। लेकिन जब वे वहां पहुंचते थे तो वहां ऐसी किसी भी बात से इंकार कर दिया जाता था। आरोपियों ने यह भी बताया कि, वाटर प्रिंटर की मदद से वो 500-500 रूपये की नोटों को छापते थे और उन्हें बाजार में चला दिया करते थे।
ये सामान बरामद
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1 रायल इंनफील्ड बुलेट वाहन, 1 थार चारपहिया वाहन, 27 नग मोबाइल फोन, 14 नग कीपेड फोन, 3 नग सोने की चैन, 1 नग सोन की ब्रेसलेट, 3 नग सोने की अंगुठी, 1 नग सोने की नेकलेस, 4 नग लैपटाप, 1 नग कलर प्रिन्टर, 2 सीट 500-500/- रूपये छपे हुए नकली नोट (प्रत्येक में 04 नग), 165 नग नोट छापने का कोरा सीट, वाटर मार्क इंक, विभिन्न बैंको का पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक बरामद किया है. जिसकी कीमत 23,75,000 रुपये है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
01. पिन्टू ताण्डी उर्फ करण उर्फ बुल्लु पिता बालेक ताण्डी उम्र 24 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर
02. कैलाश ताण्डी उर्फ केटी पिता बालेक ताण्डी उम्र 26 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन जिला रायपुर
03. आकाश ताण्डी पिता भास्कर ताण्डी उम्र 28 साल साकिन न्यू राजीव गांधी नगर थाना पदमनापुर जिला दुर्ग हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर
04. खेत्रो ताण्डी पिता बाईक ताण्डी उम्र 34 साल साकिन रानीपुर झरियल टिटलागढ़ थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उड़ीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन जिला रायपुर
05. अभिजीत दीप पिता एजरा दीप उम्र 26 साल साकिन कालाहाण्डी केसिंगा सिरजापाली थाना केसिंगा जिला कालाहाण्डी (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन जिला रायपुर
06. विक्की ताण्डी पिता बालिक ताण्डी उम्र 19 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर
07. राज टाकरी पिता त्रिनाथ टाकरी उम्र 22 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता आकाशवाणी उत्तम नगर सिविल लाईन जिला रायपुर
08. नितेश कुमार बाघ पिता भु्रगु राम बाघ उम्र 21 साल साकिन करला भावनी पटना, थाना केगांव जिला कालाहाण्डी (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर
