haribhoomi hindi news
रायपुर में पूर्व शहर काज़ी पर लगे अश्लील हरकत के आरोपों के बाद वक्फ बोर्ड ने उन्हें हटाया। अब मौलानाओं की बैठक में कारी इमरान को सर्वसम्मति से नया शहर काज़ी चुना गया।

रायपुर। राजधानी रायपुर में शहर काज़ी आरिफ अजहरी पर एक महिला के साथ अश्लील हरकत के आरोप सामने आने के बाद वक्फ बोर्ड ने तुरंत प्रभाव से उन्हें बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद नई नियुक्ति को लेकर शुक्रवार को शहर के प्रमुख मौलाना और इमामों की अहम बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से बैरन बाज़ार मस्जिद के इमाम कारी इमरान को रायपुर का नया शहर काज़ी चुना गया।

आरिफ अजहरी पर आरोप और कार्रवाई
शहर काज़ी आरिफ अजहरी पर एक महिला के साथ कथित अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा था। मामला सामने आते ही वक्फ बोर्ड ने उनकी सेवाएं समाप्त करते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें पद से हटा दिया। इस कार्रवाई के बाद शहर में नई नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

बैठक में मौलाना- इमाम पहुंचे एक मत पर
शुक्रवार को रायपुर के प्रमुख मौलाना और इमामों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मस्जिदों के इमाम व धर्मगुरु उपस्थित थे। लंबी चर्चा के बाद सभी ने सर्वसम्मति से बैरन बाज़ार मस्जिद के इमाम कारी इमरान को शहर काज़ी की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया।

कारी इमरान की नियुक्ति का स्वागत
कारी इमरान को शहर काज़ी नियुक्त किए जाने के बाद माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से धार्मिक और सामाजिक मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। वक्फ बोर्ड जल्द ही कारी इमरान की औपचारिक नियुक्ति पत्र जारी करेगा। इसके बाद वे रायपुर शहर में सभी धार्मिक व सामाजिक मामलों में शहर काज़ी के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7