निकाय चुनाव : महापौर प्रत्याशी ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोलीं- भाजपा ने किया गलत प्रचार, रायपुर में बनने जा रहा कांग्रेस का मेयर 

Congress mayor candidate Deepti Dubey
X
कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे
रायपुर में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने सकारात्मक ढंग से प्रचार किया। हमारे कार्यकर्ताओं ने मर्यादापूर्वक प्रचार किया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने सकारात्मक ढंग से प्रचार किया। हमारे कार्यकर्ताओं ने मर्यादापूर्वक प्रचार किया। लेकिन बीजेपी ने मेरा मीम बनवाया और बुरखे वाली फोटो सोशल मीडिया में वायरल करवाया गया। मेरे गाड़ी के पोस्टर फाड़े गए। संस्कार और संस्कृति की बीजेपी के ऊपर जब आती है, तो वो ये सब भूल जाते है। रायपुर में महापौर कांग्रेस का ही बनाने जा रहा है।

पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने बीजेपी के रायपुर शहर के घोषणा पत्र पर कहा कि, NIT चौपाटी का पूर्व मंत्री राजेश मूणत को छोड़ कोई विरोध नहीं कर रहा है। एक मंत्री बूढ़ातालाब में चौपाटी बनाने की बात कर रहे हैं। एक की जिद ने 250 करोड़ रुपए स्काईवॉक में बर्बाद करवा दिया। वार्ड में मोर क्लीनिक बनाने की बात कह रहे है। हमर अस्पताल हमारी सरकार ने बनाया, जहां 46 तरह के इलाज होते हैं। मोर क्लीनिक कहां बनाएंगे। बीजेपी के घोषणा पत्र के सभी 10 बिंदुओं पर उन्हें खुद मंथन करना चाहिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story