कवर्धा कांड : गृहमंत्री शर्मा बोले- घटना दुखद, दोषियों के ऊपर होगी कड़ी कार्रवाई 

Home Minister Vijay Sharma
X
गृहमंत्री विजय शर्मा
लोहारीडीह की घटना को गृह मंत्री विजय शर्मा ने दुखद बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने आगे कहा कि, यह घटना कैसे हुई, यह जांच का विषय है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह की घटना को लेकर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसे दुखद बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि, यह घटना दुखद है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। फिलहाल सभी नियंत्रण में है और प्रभावित गांव में पुलिस बल तैनात हैं। मध्यप्रदेश के बॉर्डर के उस पार लाश लटकी मिली है। लोहारीडीह के एक युवक की हत्या के शक में आगजनी की घटना हुई है। जिसमें जलकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस मामले में कठोर कार्रवाई होगी।

गांव में तैनात है भारी पुलिस बल

उन्होंने आगे कहा कि, यह घटना कैसे हुई, यह जांच का विषय है। जांच के बाद घटना की वजह स्पष्ट हो जाएगी। पहले घटना स्थल पर पुलिस बल कम था तो कुछ परेशानी हुई थी। उसके बाद पुलिस के साथ कुछ विवाद हुआ उस वक्त SP वहां स्वयं मौजूद थे। मौके पर पुलिस बल बढ़ाया गया है। अभी मामला नियंत्रण में है। इस घटना को कैसे अंजाम दिया गया है, इसे लेकर कुछ कहना अभी जल्दीबाजी होगा। जांच होने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि कौन जिम्मेदार है और कैसे अंजाम दिया गया है। पुलिस की रोल निष्पक्ष होना चाहिए। मुस्तैदी से पुलिस ने गांव को नियंत्रण में लिया है।

इसे भी पढ़ें... ग्लोबल मीट में शामिल हुए सीएम साय : बोले- छत्तीसगढ़ में रिन्यूएबल एनर्जी 45% फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य

450 से ज्यादा जवान गांव में तैनात

गृह मंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि, लोगों से आग्रह है कि शांति बनाए रखें। पुलिस को कार्रवाई करने में मदद करें। लोहारीडीह शांतिप्रिय गांव है और यहां एक बार नहीं सौ बार से भी ज्यादा गया हूं। घर-घर के लोगों से पहचान है और घटना के बाद गांव छावनी में तब्दील हो गया है। लगभग 450 से ज्यादा जवान तैनात हैं। मामले से जुड़े लगभग 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लगभग 40-50 आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस वाले भी चोटिल हुए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story