नियुक्ति : रिटायर्ड IAS रीता शांडिल्य को मिली नई जिम्मेदारी, CGPSC की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Retired IAS officer Rita Shandilya
X
रिटायर्ड आईएएस अफसर रीता शांडिल्य
रिटायर्ड IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर उन्हें  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

रायपुर। रिटायर्ड IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर उन्हें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यहां देखें जारी आदेश

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने तक रीता शांडिल्य कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व भी संभालेंगी। उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) विनियम 3(2) के प्रावधानों के अधीन अध्यक्ष के प्रशासकीय कर्तव्यों के पालन के लिए अधिकृत किया गया है। इसके पहले डॉ प्रवीण वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। डॉ वर्मा की नियुक्ति राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में सदस्य के रूप में की गई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story