रायपुर। शासकीय अर्ध शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 16105 ने दो दिन तक दुर्ग संभाग के सभी जिलों का दौरा किया। जिसमें राजनांदगाव, बालोद, दुर्ग, मानपुर- मोहला, बेमेतरा, कवर्धा और खैरागढ़ के वाहनचालकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। प्रांत अध्यक्ष ताराचंद साहू ने वाहन चालकों को आश्वासन दिया कि, जिला कलेक्टर व शासन के माध्यम से जिले के वाहन चालकों समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगे।
वाहनचालकों ने कहा कि, संघ के प्रांताध्यक्ष महोदय ताराचंद साहू का अपनी प्रांतीय टीम के साथ बैठक हेतु कबीरधाम आगमन हुआ। जिसमें संघ के विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया। उक्त विषयों में सबसे ज्यादा विषय कलेक्टर दर में कार्यरत वाहनचालक का रहा। वाहनचालकों ने कहा कि, हम सभी प्रांताध्यक्ष ताराचंद साहू, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष महेश साहू, सभी प्रांतीय पदाधिकारी, संभागीय अध्यक्ष का दिल से आभार व्यक्त करते हैं जो आज हमारे जिले में आप लोगों का आगमन हुआ।
ये वरिष्ठ पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस दौरान प्रांताध्यक्ष ताराचंद साहू, कार्यकारिणी प्रांताध्यक्ष् महेश कुमार साहू, उप प्रांताध्यक्ष् महेंद्र पारले, प्रांता कोषाध्यक्ष् तिलक ध्रुव, प्रांता महामंत्री नरेंद्र सिदार, प्रांता प्रचार सचिव छबि लाल सिन्हा, दुर्ग संभाग अध्यक्ष देवेंद्र कुमार डडसेना, रायपुर संभाग अध्यक्ष बृजभूषण सोनी। इन सभी पदाधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर मीटिंग लिया गया। जिसमें हमारे तरफ से जो भी मांग रखा गया उसको पुरा कराने का आश्वासन दिया। आप सभी हमारे यहां पधारे इसके लिए हमारे जिले के सभी वाहन चालक की ओर से आप सभी का दिल से धन्यवाद।