Logo
रायपुर में पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत पांच लाख बताई जा रही है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत पांच लाख बताई जा रही है। इस मामले में फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। 

एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान पास दो महिला गांजा रखें है और बिक्री करने की फिराक में है। टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर महिलाओं को चिन्हांकित करते हुये घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम खिलेश्वरी वर्मा एवं इसरत बानो होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।  

NDPS के तहत केस दर्ज 
महिला आरोपी खिलेश्वरी वर्मा एवं इसरत बानो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। उसके खिलाफ टिकरापारा में अपराध क्रमांक 137/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। इस प्रकरण में गिरफ्तार महिला आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End  कार्यवाही की जा रहीं है। 

गिरफ्तार महिला आरोपी

01. खिलेश्वरी वर्मा पिता मोहन लाल वर्मा उम्र 18 साल 03 माह निवासी भनपुरी सेनधवार तालाब के पास थाना खमतराई रायपुर।

02. इसरत बानो पिता अमीन खान उम्र 21 साल निवासी शहडोल किरण टॉकिज के पास थाना सोहागपुर जिला शहडोल मध्य प्रदेश।

5379487