खाद्य विभाग की टीम ने रायपुर, धमतरी और बालोद में छापेमार कार्यवाही हुई। खाद्य विभाग ने सूचना पर टीम बनाकर मोके से 560 किलो नकली पनीर जब्त किया है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली पनीर पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही छापामार कार्रवाई की है। रविवार को खाद्य विभाग की टीम ने रायपुर, धमतरी और बालोद में छापेमार कार्यवाही हुई। खाद्य विभाग ने सूचना पर टीम बनाकर मोके से 560 किलो नकली पनीर जब्त किया है। 

एल पी इंडस्ट्री में भी खाद्य विभाग का छापा 
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के एल पी इंडस्ट्री में खाद्य विभाग ने छापा मारा। टीम को एसिटिक एसिड, पाम आइल, दूध पावडर से पनीर बनाए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने रेड मारकर मौके से 560 किलो नकली पनीर जब्त किया है। रायपुर के अलावा धमतरी और बालोद में कार्यवाही की गई है। 

बर्फ की सिल्ली में निकला मरा हुआ मेंढक
उल्लेखनीय है कि, एक हप्ते पहले कोरबा के घंटाघर चौपाटी से आया से था। जहां शाम दुकान पर कुछ ग्राहक आए और उन्होंने जूस का ऑर्डर दिया। संचालक ने पहले जूस बनाया, बाद में उसमें डालने के लिए बर्फ तोड़ने लगा। तभी उसे बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला। जिसे देखकर वह और वहां पर मौजूद लोग हैरान रह गए. कुछ देर बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। 

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)