राजधानी में गोलीबारी : विवादित जमीन पर घुसे लोगों को भगाने के लिए चला दी गोली, देखिए LIVE VIDEO

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में बुधवार की सुबह गोलीबारी हो गई। जमीन विवाद में गोली चलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-12-11 14:08:00 IST
जमीन विवाद में गोली चली

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी जमीन विवाद को लेकर हुई बताई जा रही है। पता चला है कि, राजातालाब इलाके में हरदयाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की है। महिला फजिया मेमन को जमीन से खदेड़ने के लिए फायरिंग करना बताया जा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक, जमीन विवाद में चलाई गई गोली किसी को लगी नहीं है। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने गोली चलाने वाले हरदयाल सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गोली चलाने के आरोपी ने बताया कि, उसने महिला को डराने के लिए हवाई फायरिंग की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

रवि नगर का है मामला

दरअसल सिविल लाइन क्षेत्र में पुरानी मस्जिद के पीछे का इलाका रवि नगर कहलाता है। यहीं फजिया मेमन नाम की एक महिला रहती है। हरदयाल सिंह के साथ फजिया मेमन का कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद है। बुधवार की सुबह उसी जमीन का सीमांकन होना था। सीमांकन के पहले फजिया के लगाए ताले को हरदयाल सिंह ने तोड़कर अपना ताला लगा दिया। थोड़ी देर बाद जब फजिया जमीन को देखने पहुंची तो ताला तोड़े जाने की जानकारी उसे हुई। इसी बात पर दोनों के बीच फिर से विवाद होने लगा।

इसे भी पढ़ें...रेबीज पीड़ित बच्चे की मौत : एक युवक की हालत गंभीर, दो महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था

महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

यही विवाद इतना बढ़ा कि, हरदयाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर महिला को भगाने के इरादे से फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद महिला मौके से निकली और इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर हरदयाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।

Similar News

बस्तर की बेटी ने हैदराबाद में लहराया परचम: त्रिभाषा सम्मेलन में अपनी कविताओं और गीतों से लोगों को किया मंत्रमुग्ध