रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और सिलेंडर की बढ़ी कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव कर रही है। घेराव के पहले नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि, हमें विधानसभा में बोलने नहीं दिया गया। इसलिए हम बहिष्कार करके आ रहे हैं। क्योंकि वहां गरीबों की बात मुद्दे की बात नहीं सुनी जाती। उन्हें सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों की बातें सुनाई देती है। छत्तीसगढ़ में जो खदाने हैं, सिर्फ उस पर ध्यान है। जहां गरीबों की बात हुई विरोध करने खड़े हो जाते है। कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों के अधिकार की आवाज उठाती रहेगी और हम गरीबों के साथ हैं। गरीबों के लिए जिएंगे साथ खड़े रहेंगे और उन्हीं के लिए मरेंगे। बीजेपी केवल उद्योगपतियों की बात करते हैं। कांग्रेस ने सरकार और गरीबों के बीच की खाई को काटने के लिए हमेशा काम किया है।
मनरेगा और किसानों के मुद्दों पर नहीं बैठेंगे चुप
वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, मनरेगा और किसानों के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेंगे। जनता के बीच हर मुद्दे को लेकर जाएंगे। उन्होंने युवाओं की स्थिति पर चिंता जताई। किसानों के साथ धोखे का आरोप लगाते हुए कहा कि, हमने धान खरीदी में कमी का मुद्दा उठाया। बीजेपी नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। श्री बैज ने गैस संकट को लेकर भी सरकार को घेरा। प्रदेश में अवैध अफीम खेती को पर सरकार पर संरक्षण देने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि, आने वाले समय के लिए संघर्ष तेज करें। हम वापसी जरूर करेंगे।