Logo
मंगलवार को बलौदा बाजार में कलेक्टर जनदर्शन रखा गया। इस दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कई अनूठी पहलें कीं।

कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले के नवनियुक्त कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन को सिर्फ एक प्रशासनिक औपचारिकता ही नहीं बल्कि आने वाले फरियादी भी कलेक्टर के व्यवहार के कायल हो रहे हैं।

मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे बुजुर्ग जनदर्शन की लाइन में खड़े थे, तो कलेक्टर ने उन्हें दूर खड़ा नहीं रहने दिया। उन्होंने तुरंत अपने पास ही कुर्सी मंगवाई, उन्हें आदरपूर्वक बैठाया और पूरे धैर्य व सम्मान के साथ उनकी समस्या सुनी। उस क्षण प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी जैसे समाप्त हो गई। बुजुर्गों की आंखों में संतोष और भरोसा साफ झलक रहा था। वहां मौजूद लोग भी इस आत्मीयता को देखकर भावुक हो उठे।

Collector Kuldeep Sharma Listens to the Grievances of the Elderly

जनदर्शन में कुल 125 आवेदन मिले
आज के जनदर्शन में कुल 125 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पानी, बिजली, सड़क जैसी बुनियादी समस्याएं शामिल थीं।  उन्होंने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

Collector Kuldeep Sharma Listens to the Grievances of the Elderly

अनावश्यक खर्च से बचाने अनूठी पहल
एक बुजुर्ग ग्रामीण जब टिकट लगा हुआ आवेदन लेकर पहुंचे, तो कलेक्टर ने बड़े स्नेह से समझाया कि, जनदर्शन में टिकट लगे आवेदन की आवश्यकता नहीं है। साधारण हाथ से लिखा आवेदन भी स्वीकार किया जाता है। साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट में ही आवेदन लिखने के लिए कंप्यूटर और ऑपरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी जरूरतमंद को अनावश्यक खर्च या परेशानी न उठानी पड़े। कलेक्टर की यही सरलता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण आज लोगों के दिलों को छू रहा है। प्रशासन का यह चेहरा लोगों में भरोसा जगा रहा है कि उनकी बात सुनी भी जाती है और समझी भी जाती है।

7