A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अभनपुर में तहसीलदार एवं लिपिक कर शासन के आदेश की अवहेलना रहे हैं। खोरपा में पदस्थ लिपिक को 7 महीने बाद भी स्थानांतरित स्थान के लिए भेजा नहीं गया है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने लिपिक शिव शंकर वैष्णव और अभनपुर तहसीलदार सीता शुक्ला को निलंबित करने की मांग सचिव सामान्य प्रशासन विभाग एवं कलेक्टर रायपुर से की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 30 जून 2025 को उप तहसील खोरपा में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ शिव शंकर वैष्णव का तबादला प्रभारी मंत्री की अनुमोदन से रायपुर कलेक्टर द्वारा तिल्दा किया गया है। उक्त लिपिक को दस दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थान के लिए भार मुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आदेश का अवहेलना कर नवीन पदस्थापना के लिए रवाना नहीं किया गया। 

आदेश की अवेहलना कर दे दिया गया वेतन 
हाल ही में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने पत्र जारी कर स्थानांतरित अधिकारी- कर्मचारियों को 13 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से तत्काल कार्य मुक्त कर नवीन पद स्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उक्त कर्मचारी का वेतन उनके नवीन पद स्थापना स्थल से आहरित किए जाने का आदेश है। लेकिन तहसील कार्यालय अभनपुर के आहरण सावित्रण अधिकारी सीता शुक्ल द्वारा उक्त कर्मचारियों को भार मुक्त न कर शासन के आदेश की अवहेलना कर जनवरी का वेतन भी दे दिया गया।