बस्तर में बारिश के आसार : कुछ दिनों में मौसम में होगा बदलाव, कहां कितना तापमान...पढ़िए

रायपुर- छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर में शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है। तेज गर्मी के बाद अब मौसम में नमी आना शुरू हो रही है। इस बार प्रदेश में तापमान 45 डिग्री के पार नहीं पहुंच पाया है और अब तो बारिश होने की वजह से शाम के मौसम में बदलाव भी दिखाई दे रहा है।
बता दें, रायपुर और बिलासपुर में शनिवार का तापमान 5 डिग्री नीचे आया है। यानी यहां का तापमान 33 से 38 डिग्री पर रहा है। वहीं बस्तर की बात की जाए तो यहां पर लगातार मौसम बदल रहा है।
कहां-कहां पर बारिश की संभावना
जानकारी के मुताबिक, कोरबा, जांजगीर चांपा, दुर्ग, बिलासपुर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर, राजनांदगांव, में हल्की बारिश होने की आसार दिखाई दे रहे हैं। बस्तर में 19, 20 और 21 को हल्की-हल्की होती रहेगी। इसलिए जगदलपुर में 33 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
तापमान में भारी गिरावट आई थी
एक महीने पहले छत्तीसगढ़ में द्रोणिका की वजह से रोज बारिश हो रही थी। तेज हवाओं और गरज चमक के साथ कई जिलों में भारी बारिश के चलते गर्मी के महीने में भी ठंड का अहसास हो रहा थी। रायपुर सहित कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट आई थी। यहां पर एक-एक सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। रायपुर में पारा सामान्य तापमान से नीचे गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच गई है। वहीं दिन में 24.7 डिग्री तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। कवर्धा, राजिम, गुंडरदेही, डोंगरगढ़, बालोद, कुरूद, धमतरी में दो-दो सेंटीमीटर बारिश हुई थी। वहीं पाटन, मगरलोड, राजनांदगांव, पेंड्रारोड, माना, खैरागढ़ में एक-एक सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई था।
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS