Logo
election banner
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा था कि, ये लोग पाकिस्तान के शब्द बोलते हैं। जिसका जबाव देते हुए राधिका ने कहा कि, इन्हें च्यवनप्राश खाने की जरूरत है।

रायपुर- छत्तीसगढ़ में विवादित बयानों की बौछार होने लगी है। कुछ समय पहले जगदलपुर में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा था कि, कांग्रेस नेता पाकिस्तान के शब्द बोलते हैं। वहीं इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कहा कि, बीजेपी को च्यवनप्राश की आवश्यकता है। इस वक्त ये सभी पार्टी का इतिहास भूल गए हैं। 

देश विरोधी गतिविधियों में भाजपा शामिल रही है

राधिका खेड़ा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं। ये शायद भूल रहे हैं कि, 1999 में किस तरह से मंसूर अहमद को इन्होंने छोड़ा था। इसके बाद ही मुंबई में टेरर अटैक हो गया था। 

आईटी सेल में काम करने वाला पकड़ा गया था 

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने भाजपा के ध्रुव सक्सेना की याद दिलाते हुए कहा कि, वे आईटी सेल के मेंबर थे और ISISI के स्पाई के लिए कार्य करते थे। उनके साथ 11 लोग और पकड़े गए थे। वहीं एक असम का नेता था, जिनका नाम निरंजन है। वे भी आतंकवादियों के लिए फंड इकट्ठा करते थे। इतना ही नहीं जम्मू-कश्मीर की आंतकी गतिविधियों में भाजपा के लोग पकड़े गए थे। 

झीरम घाटी में कांग्रेस के कई नेता शहीद हुए 

दरअसल, केदार कश्यप ने कहा था कि, इनके नक्सलियों के साथ संबंध थे। जिसपर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि, च्यवनप्राश अच्छे से खाएं, ताकि उनका दिमाग खुले और उन्हे याद आ जाए कि, कांग्रेस के कई नेताओं ने झीरम घाटी मामले में अपनी जान दी है। 

5379487