राधास्वामी नगर जन विकास समिति : सुरेन्द्र त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित, मंडावी सचिव और चंद्राकर कोषाध्यक्ष बने

Selected officials of Radha Swami Nagar Jan Vikas Samiti
X
राधा स्वामी नगर जन विकास समिति के चयनित पदाधिकारी
रायपुर की सुप्रसिद्ध कॉलोनी राधा स्वामी नगर जन विकास समिति में विगत दिनों पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सुरेन्द्र त्रिपाठी को सर्वाधिक मत मिले और उन्हें अध्यक्ष घोषित किया गया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सुप्रसिद्ध कॉलोनी राधा स्वामी नगर जन विकास समिति में विगत दिनों पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव की बैठक कालोनी के गार्डन में सम्पन्न हुई । जिसमें सुरेन्द्र त्रिपाठी को सर्वाधिक मत मिले और उन्हें अध्यक्ष घोषित किया गया।

राधा स्वामी नगर जन विकास समिति में चार प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें सुरेन्द्र त्रिपाठी, राजकुमार डेंगवानी, उमेश मिश्रा, ईश्वर साहू मैदान में थे। लेकिन सर्वाधिक मत सुरेन्द्र त्रिपाठी को मिला और उन्हें अध्यक्ष घोषित किया गया। बचे हुए पदाधिकारीयों का चयन सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें सचिव जी एस मंडावी, सहसचिव नीरज तिवारी, विनोद जेठानी, उपाध्यक्ष टोमन साहू, विक्रम सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, सहकोषाध्यक्ष, राजेश देवानी नियुक्त किये गए।

7 को पदाधिकारियों और 17 अप्रैल को कार्यकारिणी का हुआ गठन

रामनवमी बुधवार के दिन इस कार्यकारणी समिति का गठन हुआ। जिसमें संरक्षक सुरेश दुबे, विशेष सलाहकार राजकुमार डेंगवानी, महामंत्री बीसी राजपाल को नियुक्त किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ महेश गुप्ता, केआर बंजारे, पुरुषोत्तम पदमवार, सुदेश दीवान, अभय गहलोत, लक्ष्मी नारायण रजक, गोपाल खरवेड़े, सोनू पटेल को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया। आपको बता दें कि, पदाधिकारियों का गठन 7 अप्रैल को और 17 अप्रैल को रामनवमी के दिन कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story