गोठानों में खर्च पर सवाल : पैरादान, उसका परिवहन और गोबर खरीदी की जांच का ऐलान

File Photo
X
File Photo
छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान गोठान सबसे ज्यादा चर्चित रहे। अब विधायक गोठानों पर खर्च को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को गोठानों के लिए पैरादान और उसके परिवहन का मुद्दा उछला। विधायकों के द्वारा इस में भ्रष्टाचार की आशंका जताए जाने पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि, गोधन न्याय योजना के तहत पैरादान और परिवहन की जांच होगी। प्रश्न संदर्भ समिति कोंडागांव में भी गोबर खरीदी मामले की जांच की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि, इस मसले पर BJP विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा कि, क्या पैरे का परिवहन हो सकता है? जिसका जवाब देते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, पैरा दान पहले से मिला था, लेकिन परिवहन के लिए राशि खर्च करने का प्रावधान है।

कितनी राशि गोठानों के लिए खर्च की गई

अजय चंद्राकर ने कहा कि, वित्त आयोग की राशि गोठानों को क्यों दी जा रही है। अगर नहीं तो 53 करोड़ की राशि किसलिए खर्च की गई है। इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 14वें और 15वें वित्त आयोग से राशि दी गई है। सभी जिलों में सभीोठानों को राशि दी गई है। इसके बाद अजय चंद्राकर ने बताया कि, वित्त आयोग की राशि से परिवहन नहीं किया जा सकता है। ये राशि पंचायतों के रखरखाव के लिए है।

विधायकों की समिति से जांच कराई जाए

विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में कहा कि, विधायकों की समिति से जांच कराई जाए। जिसके बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बोला कि, इस मामले में अजय चंद्राकर को भ्रष्टाचार की आशंका है। हालांकि हम प्रश्न संदर्भ समिति के जरिए मामले की जांच करवा रहे हैं।

गोबर खरीदी के मामले पर होगी जांच

प्रश्नकाल के दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल घोषणा करते हुए कहा कि, गोधन न्याय योजना के तहत पैरादान और परिवहन की जांच होगी। प्रश्न संदर्भ समिति कोंडागांव में भी गोबर खरीदी मामले की जांच की जाएगी। भाजपा विधायक लता उसेंडी ने गोबर खरीदी का मामला उठाया, जिस पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, प्रश्न संदर्भ समिति दोनों मामलों की जांच करेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story