रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को विधानसभा में प्रबोधन के लिए न्योता दिया। वहीं राष्ट्रपति ने भी छत्तीसगढ़ आने का न्यौता स्वीकार किया है। राष्ट्रपति मुर्मू अप्रैल के प्रथम सप्ताह में छत्तीसगढ़ आएगी। 

वहीं रविवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ आगमन का न्योता दिया। साथ ही राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्व विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पीएम मोदी को माता बम्लेश्वरी का छायाचित्र भेंट किया था। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया है।

इसे भी पढ़ें....तेलीन सत्ती माता महोत्सव : 14 जोड़ों का हुआ आदर्श विवाह

राष्ट्रपतिद्रौपदी मुर्मू को ढोकरा शिल्प भेंट करते हुए विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह

रजत जयंती समारोह में शामिल होने का दिया न्योता 

इस दौरान डॉ रमन ने इस दौरान पीएम को छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष की जानकारी भी दी। छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। इस दौरान प्रदेश से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर उन्होंने संवाद किया।