कानून व्यवस्था पर सियासत : स्कूल में रेप और भाजपा कार्यकर्ता की आत्महत्या पर कांग्रेस के साथ भाजपाई भी आए आगे

submit a memorandum
X
ज्ञापन सौंपते भाजपाई
भिलाई के डीपीएस स्कूल में 4 साल की बच्ची के साथ रेप को लेकर कांग्रेस ने सीएम और राज्यपाल से मुलाकात के समय मांगा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई के डीपीएस स्कूल में 4 साल की बच्ची के साथ हुए रेप को लेकर कांग्रेस ने सीएम और राज्यपाल से मुलाकात के समय मांगा है। इसके लिए पीसीसी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने सीएम विष्णुदेव साय और गवर्नर के ADC को चिट्ठी लिखी है। प्रदेश में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर ज्ञापन सौंपने के लिए उन्होंने समय मांगा है। पत्र में उन्होंने भिलाई में बच्ची के साथ हुए अनाचार का जिक्र किया है। मांढर में बीजेपी कार्यकर्ता की आत्महत्या का मुद्दा भी गरमाया हुआ है। कांग्रेस ने थाना घेराव करने की घोषणा की है।

Letter written to CM Sai
सीएम साय को लिखा पत्र
Letter written to ADC of Governor
राज्यपाल के एडीसी को लिखा पत्र

भाजपा कार्यकर्ता की आत्महत्या को लेकर सामने आये कांग्रेसी और भाजपाई

मांढर विधानसभा इलाके में कानून व्यवस्था और अवैध शराब बिक्री और संतोष पटेल के सुसाइड से माहौल गर्म होता जा रहा है। कांग्रेस के थाना घेराव की घोषणा होने के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आएं हैं। भाजपा कार्यकर्ता संतोष पटेल के दो पेज के सुसाइड नोट की गुत्थी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में माहौल गर्माया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि, आखिर सुसाइड नोट को पुलिस द्वारा छुपाया क्यों जा रहा है। जबकि संतोष पटेल ने आरोपियों के ऊपर उचित कार्यवाही और न्याय के लिए भाजपा धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के पास जाकर दरवाजा खटखटाया था। लेकिन वहां उन्हें न्याय नहीं मिला। हालात को बिगड़ते देखकर रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विधानसभा थानेदार मुकेश शर्मा को लाइन अटैच और हवलदार देवानंद वर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

शराब कोचिये इलाके में करते हैं गुंडागर्दी

इस मामले को लेकर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अशोक सिन्हा और भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा थाना अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा। प्रदेश मंत्री अशोक सिंहा ने बताया कि, विधानसभा इलाके के सड्ढू से लेकर सारागांव तक मेन रोड के ज्यादातर ढाबों में और गांवों में अवैध शराब बिक्री की लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने के कारण शराब कोचियों का हौसला इतना बुलंद हैं कि, वे अवैध कारोबार में संलिप्तता के साथ- साथ अब गांव में गुंडागर्दी और दादा गिरी करने लगे हैं। जिससे कि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम ग्रामीण बहुत परेशान हैं।

कोचियों की प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या

उन्होंने आगे कहा कि, बीते दिनों दोदेंकला निवासी भाजपा कार्यकर्ता संतोष पटेल आत्महत्या कांड की घटना इसका जीता जागता सबूत है। मृतक को अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों ने उन्हें इस हद तक प्रताड़ित किया कि, वे आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए। अवैध कारोबार में संलिप्ता को लेकर और दोदेकला मामले में लीपापोती के चलते विधानसभा थानेदार को हटाया गया। साथ ही आमासिवनी के नामी रेस्टोरेंटों में रात 3 बजे तक डीजे बजाकर डांस कराया जाता है और शराब परोसा जाता है। इस पर पुलिस को तत्काल रोक लगाने को कहां गया है।

ये रहे मौके पर मौजूद

ज्ञापन सौंपने के लिए मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री अशोक सिन्हा, मंडल अध्यक्ष भरत सोनी, खरोरा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, पूर्व जनपद सदस्य दिनेश खुटे, महामंत्री चंद्रशेखर वर्मा, उमराव साहू, पुरुषोत्तम यादव, युवा मोर्चा प्रभारी सूरज टंडन, शंकर वर्मा, सुरेश साहू और भाजपा विधान सभा मंडल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story