A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

संतोष कश्यप-अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, भारत देश में धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं होगा। आरक्षण होगा मेरे आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए। कांग्रेस की नजर आपके आरक्षण पर ही नहीं आपकी कमाई, आपकी दुकान, खेत, खालियान पर भी है। कांग्रेस लोगों के मंगल सूत्र, सोने-चांदी भी लूट लेगी। पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस के इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस कहती है कि, आपको माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर भी टैक्स लगाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित कर रहे थे। मां महामाया के जयकारों से मोदी ने अपना उद्बोधन शुरू किया। पीएम ने जैसे ही बोलना शुरू कियस जय जोहार के नारों से सभा स्थल गूंज उठा। मोदी ने साल 2014 में अंबिकापुर में बने लाल किले को याद किया। उन्होंने कहा कि, सरगुजा संभाग का बेटा, आदिवासी समाज का बेटा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री है। रॉकेट की तेजी से विष्णुदेव साय  छत्तीसगढ़ का विकास कर रहे हैं। 

देश आत्मनिर्भर बना तो कुछ लोगों की दुकान बंद हो जाएगी

पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस के घोटालेबाजों पर जिस प्रकार से एक्शन हो रहा है, पूरा देश देख रहा है। भारत अगर आज आत्मनिर्भर बन गया तो कुछ लोगों की दुकान बंद हो जाएगी। कांग्रेसी कमजोर सरकार चाहते हैं, आपस में लड़ती रही है कांग्रेस। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का इतिहास सत्ता के लालच में देश को तबाह करने का रहा है। देश में आतंकवाद कांग्रेस के कारण फैला, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद बढ़ा और यही कारण है कि, देश बदबाद हो रहा था। आज भाजपा सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है, लेकिन कांग्रेस इनको फैलाने वालों का समर्थन कर रही है। पुलिस वालों को मारने वाले लोगों को कांग्रेस शहीद कहती है। 

कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण की बात कही- मोदी

मोदी ने कहा कि, इन लोगों ने धर्म के आधार पर 15 प्रतिशत आरक्षण की बात कही है। ये भी कहा कि, एससी, एसटी और ओबीसी का जो कोटा है, उसी में से कम करके धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए। 2009 में कांग्रेस ने यही इरादा भी जताया। 2014 के घोषणापत्र में भी कहा कि, इसे नहीं छोड़ेंगे।

कांग्रेस को महापुरुषों की परवाह नहीं- मोदी

मोदी ने कहा कि, बाबा साहब अंबेडकर के नेतृत्व में यह तय किया गया था कि, भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। दलित, आदिवासियों भाइयों के नाम पर आरक्षण होगा, लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की परवाह नहीं की। बाबा साहब अंबेडकर के शब्दों की परवाह नहीं की। कांग्रेस ने बहुत पहले आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया।

हमारी सरकार ने वादा पूरा किया

पीएम मोदी बोले कि, आपके आशीर्वाद से आपके बीच का व्यक्ति छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रहा है। विष्णु देव साय जी विकास के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। बहुत कम समय में तेज गति से सरकार चलाई है। धान किसानों को दी गारंटी पूरी की, तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी ज्यादा पैसा मिल रहा है, खरीदी भी तेजी से हो रही है। माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।

2014 में बना लालकिला याद आया

पीएम मोदी ने कहा कि, जब भाजपा ने मुझे पीएम पद का उम्मीदवार बनाया था, तब आपने ही अंबिकापुर में लाल किला बनाया था। उस दौरान कांग्रेस की पूरी टोली ने मुझ पर हमला बोल दिया था। आपके आशीर्वाद से वही मोदी लाल किला पहुंचा और राष्ट्र के नाम संदेश दिया। आज फिर वही सरगुजा आशीर्वाद दे रहा है।