भाजपा को मिला हमाल संघ का साथ : पंचायत चुनाव में जीत का दिया भरोसा, बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की

hamal sangh
X
हमाल संघ ने भाजपा को दिया समर्थन
नगरी में पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए हमाल संघ ने समर्थन देने का ऐलान किया है। चुनावी सभा आयोजित कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की।

गोपी कश्यप- नगरी। छत्तीसगढ़ के नगरी में पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमाल मजदूर संघ ने समर्थन का ऐलान किया है। नगरी में आयोजित चुनावी नुक्कड़ सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस और नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि, भाजपा सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हमाल संघ के समर्थन से हमारी ताकत और बढ़ गई है। मैं सभी से अपील करता हूं कि, विकास की इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएं।

इसे भी पढ़ें...मतदान पेटी लूटने की कोशिश : वोटिंग के बीच में ही कर्मचारियों से करने लगे मारपीट

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मांगा वोट

नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि, हमाल मजदूर संघ की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। भाजपा सरकार मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। हम सभी को मिलकर नगरी के विकास के लिए भाजपा को मजबूत करना है। सभा में भाजपा प्रत्याशी अरुण सार्वा, मोहन पुजारी सहित नगरी विकासखंड के पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत पद के उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाया गया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता रूपेंद्र साहू, गोपी कश्यप, जितेंद्र (गोलू) मंडावी, देवेंद्र सेन, अंगेश हिरवानी सहित हमाल मजदूर संघ के अध्यक्ष मोतीलाल कश्यप, उपाध्यक्ष रामकुमार शोरी, सचिव चन्द्रशेखर मरकाम, राधे सोम, गन्नू चक्रधारी, अशोक कुमार, मत्थू मरकाम, रामप्रसाद नेताम, भुवनेश्वर दास, लीलेश्वर यादव, कुंदन सोम, लीलाशंकर सोम, डिगेश्वर, सतीश कश्यप, कुंवर सिंह कश्यप मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story