पद्मश्री मांझी रेस्ट हाउस में शिफ्ट : नक्सल धमकी के बाद मिली वाय प्लस की सुरक्षा, पुरस्कार लौटाने का किया ऐलान 

Vaidyaraj Manjhi receiving Padma Shri award
X
पद्मश्री सम्मान प्राप्त करते हुए् वैद्यराज मांझी
पद्मश्री हेमचंद मांझी को रेस्ट हाउस शिफ्ट किया गया है। किराए के क्वार्टर में सुरक्षा को लेकर समस्या आ रही थी। 

नारायणपुर। पद्मश्री हेमचंद मांझी को रेस्ट हाउस शिफ्ट किया गया है। दरअसल, किराए के क्वार्टर में सुरक्षा को लेकर समस्या आ रही थी। उनकी सुरक्षा के चलते ही उन्हें रेस्ट हाउस शिफ्ट किया गया है। पद्मश्री हेमचंद मांझी ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया है। उन्होंने उपचार बंद करने की भी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि, लगातार नक्सलियों से धमकी मिलने के बाद अब वह यह कदम उठा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि, नक्सलियों ने बीएसएनएल के टावर को आग के हवाले कर पोस्टर लगाया था। पोस्टर में पद्मश्री हेमचंद मांझी को जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार देर रात छोटेडोंगर पुलिस थाने से 4 किमी दूर चमेली गांव और गौरदण्ड में दस्तक देकर दो बीएसएनएल टावर को आग के हवाले कर दिया हैं। वहीं नक्सलियों ने मौके पर कई बैनर पोस्टर भी लगाए। उनमें छोटेडोंगर के पद्मश्री वैधराज हेमचंद्र मांझी को आमदई खदान का दलाल बताते हुए देश से मार भगाने की धमकी दी है।

पद्मश्री हेमचंद मांझी (वैद्यराज) को वाय श्रेणी की मिली सुरक्षा

इसके बाद छत्तीसगढ़ शासन ने पद्मश्री हेमचंद मांझी (वैद्यराज) को वाय श्रेणी की सुरक्षा दी है। इस संबंध में गृह विभाग मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किए जा चुके हैं। राज्य शासन द्वारा प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप की बैठक में श्री मांझी (नारायणपुर) को सुरक्षा श्रेणी प्रदान किए जाने की अनुशंसा और प्रदेश में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए, यह आदेश जारी किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story